मनसाही/कटिहार – प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल विकास परियोजना मनसाही के निर्देश पर पोशाक का वितरण किया गया। इस कड़ी में मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच बड़ी मोहनपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 80 में आंगनबाड़ी सेविका पार्वती कुमारी ने केंद्र में पढ़ रहे 40 बच्चों के अभिभावक के बीच पोशाक का वितरण किया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका पार्वती कुमारी ने बताया कि पहले केंद्र के बच्चों को पोशाक की राशि दी जाती थी।
अब जीविका के माध्यम से सिलाई किया हुआ लड़के के लिए पैंट शर्ट एवं लड़कियों के लिए घंघरी और शर्ट दिया गया हैं।जिसे बच्चों के अभिभावक को बुलाकर पोशाक का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को पोशाक मिल जाने से अब सभी बच्चे नियमित रूप से प्रत्येक दिन आंगनबाड़ी केंद्र आएंगे जहां उन्हें गरम-गरम पका हुआ खाना भी मिलेगा। इस अवसर पर सहायिका अंजू कुमारी सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे ।



























