किशनगंज:महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

विवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला के द्वारा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने अपने पति, सास-ससुर, ननद और एक अन्य रिश्तेदार पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शहर के तेघरिया निवासी पीड़ित महिला की शादी 26 नवंबर 2023 को चुड़ीपट्टी चौक निवासी एक युवक के साथ हुई थी।

शादी के शुरुआती छह माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता रहा। विरोध करने पर पीड़ित महिला के साथ मारपीट की जाती थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।


बाद में सामाजिक स्तर पर समझौता होने के बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई।पीड़िता के अनुसार समझौता के बाद कुछ दिन पहले उसे ससुराल ले जाया गया, लेकिन 1 जून 2026 की रात फिर से पांच लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके लौट आई।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई