किशनगंज/प्रतिनिधि
जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति रहे और 5060 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा में आसपास के जिलों के अलावे दूर दराज के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए।
परीक्षा दो पालियों में हुई।डीएम विशाल राज, एसपी संतोष कुमार एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन खुसरू सिराज, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे।एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हो गई है।
परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घण्टे पूर्व ही निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश द्वार पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद में प्रवेश करने दिया जा रहा था।परीक्षा कक्ष में परीक्षा शुरू होने से पहले व परीक्षा समाप्ति तक वीक्षक के द्वारा भी मोबाइल फोन ले जाना वर्जित था। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने हेतु प्रवेश पत्र के आधार पर अनुमति दी जा रही थी। परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों की तलाशी हेतु महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी।


























