बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकात

SHARE:

शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का

कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार बिजली का पोल गिरने से हुई इस दर्दनाक घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक मानी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान मृतक के घर पहुंचे और शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताते हुए उनके दुख को साझा किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक प्रतिनिधि ने मौके पर ही परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने उस कंपनी के प्रतिनिधियों से दूरभाष पर बातचीत की।

जहां छोटू कुमार कार्यरत थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कंपनी से आग्रह किया कि मानवीय आधार पर मृतक के परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे परिवार को संबल मिल सके। गौरव पासवान ने प्रशासन से भी इस मामले में उचित कार्रवाई और सहायता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई