पुलिस ने  हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारण

SHARE:

फलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आई मुख्य आरोपी सीता देवी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि यह हत्या पति से दोस्ती और पत्नी के साथ अवैध संबंधों के कारण रची गई साजिश का नतीजा है।

जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक मनीष कुमार पेशे से वीडियोग्राफर थे और साथ ही बिजली मिस्त्री व मोबाइल रिपेयरिंग का काम भी करते थे। आरोपी पप्पू कुमार ने उन्हें काम के सिलसिले में एक-दो बार अपने घर बुलाया था, जिसके बाद मनीष और पप्पू के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। आरोपी महिला सीता देवी ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि पिछले डेढ़ साल से मनीष का उनके घर पर आना-जाना था।

इसी दौरान मनीष और सीता के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जब सीता के पति पप्पू कुमार को इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने अपने दोस्त मनीष को कई बार समझाया और गलत रास्ता छोड़ने की नसीहत दी थी। हालांकि पति की चेतावनी के बावजूद दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना जारी रहा। सीता देवी ने अपने बयान में बताया कि घटना वाली रात उसने ही अपने मोबाइल फोन से मनीष को घर बुलाया था।

इसके बाद घर पर मौजूद सभी नामजद आरोपियों ने मिलकर बड़ी बेरहमी से मनीष की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी महिला ने घटना के पीछे अपने मोबाइल फोन और प्रेम-प्रसंग को ही मुख्य कारण बताया है।

थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सीता देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और यह भी स्वीकार किया है कि हत्याकांड में नामजद सभी लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने सीता देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वहीं इस हत्याकांड में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई