रामपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

SHARE:

हसनगंज /कटिहार – प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता अमित कुमार सिन्हा एवं पारा लीगल वालेंटियर अविनाश कुमार ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी योजना एवं अधिकारों की जानकारी दी।

अधिवक्ता अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को वीर परिवार सहायता योजना 2025 परमानेंट लोकअदालत और मध्यस्था की प्रक्रिया एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार समाज के सभी वर्गों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया लोक अदालत के माध्यम से विवादों के निष्पादन तथा मध्यस्था के जरिये आपसी सहमति से मामलों के समाधान के संबंध में जागरूक किया गया। इस मौके पर पंचायत की मुखिया रानी देवी,सरपंच अनिल कुमार मंडल,पंचायत सचिव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई