मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने मनाया उत्सव,मंदिर में हवन-पूजन व सुंदरकांड का आयोजन

SHARE:

बरारी /कटिहार – केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को बरारी स्थित श्री भगवती मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, देश की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, सुंदरकांड पाठ और महाआरती संपन्न हुई।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, विधानसभा प्रभारी शंभू नाथ चौधरी, विधानसभा संयोजक राघवेंद्र प्रताप, मंडल अध्यक्ष विक्की कुमार साह, अजय भारद्वाज, संतोष भगत, कुमोद मंडल, राजीव भारती, गौतम भगत, शांति जायसवाल, अर्चना सिंह, हेमंत कुमार चौहान, सुगम कुमार निगम, अनुपलाल सिंह, पवन सिंह, जय प्रकाश यादव, जेपी यादव, पंचानंद झा, मनोज गुप्ता, राजकुमार पंडित, सिंकू कुमारी, मुकेश साह, अखिलेश कुशवाहा, विजय झा, राजेश रजक, राजेंद्र मंडल, महेंद्र चौधरी, विनोद यादव, रविन्द्र यादव, विनोद भारती, अनीता कुमारी, रिंकू कुमारी, सरिता कौर, पूजा कुमारी एवं विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रयास हुआ है।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। कार्यक्रम के अंत में हवन में देश की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भी अच्छी भागीदारी रही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई