फार्मर रजिस्ट्रेशन में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी हुए सम्मानित

SHARE:

कटिहार – खरीफ महाअभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रथम चरण के फार्मर रजिस्ट्रीकरण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले कृषि कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के कई प्रखंडों में फार्मर रजिस्ट्रीकरण का कार्य शत-प्रतिशत के करीब पहुंच चुका है, जो सराहनीय है।

उन्होंने शेष प्रखंडों के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी अभियान में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रीकरण किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, प्रोत्साहन राशि तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ किसानों को इसी रजिस्ट्री के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।इसलिए प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिले के छह प्रखंडों में फार्मर रजिस्ट्रीकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड कृषि पदाधिकारियों,कृषि समन्वयकों,प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, कृषि सहायकों एवं किसान सलाहकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से जिले में अभियान को गति मिली है।


कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों ने भी किसानों के अधिकाधिक पंजीकरण पर बल देते हुए सभी क्षेत्रीय कर्मियों से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने और शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिष्ट्री कार्य मे उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए डंडखोरा प्रखंड के वरीय कृषि समन्वयक अभिनंदन झा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

कहा कि ऐसे कर्मियों के सहयोग ओर समर्पण से अभियान को सफलता मिलती है। सभी कर्मियों से फार्मर रजिष्ट्री करण अभियान जिले में शत प्रतिशत हासिल करने की दिशा में जूट जाने को कहा है। मौके पर अपर समाहर्ता डॉ. बिनोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, डीपीआरओ अभिषेक रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई