भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रगणकों पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी

SHARE:

मनिहारी/कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में जनगणना कार्य मे प्रतिनियुक्त कर्मियों यथा प्रगणकों- पर्यवेक्षकों को विषय संबंधी जानकारी देने को लेकर प्रशिक्षण कार्य जारी है।
प्रशिक्षण कार्य 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है।

13 अप्रैल को अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह,बीडीओ सनत कुमार,प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारी सोनू गुप्ता ने प्रशिक्षण सत्र की आगाज संयुक्तरूप से दीप प्रज्जवलित कर की थी।

गुरुवार को मास्टर ट्रेनर बद्री प्रसाद,काशीराम, संजय पांडे, चितरंजन ओझा,अशोक कुमार, अरविंद कुमार पासवान के द्वारा प्रशिक्षण दी जा रही है ।प्रशिक्षण के माध्यम से ऐप की तकनीकी पक्षों सहित मकान,भवन व अन्य रिहायसी क्षेत्रों की सूचीकरण सहित तकनीकी पक्षों की जानकारी दी जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!