कदम रसूल स्थित बाबा कमली शाह के दरबार में उमड़ी अकीदत मंदो की भीड़ , हाजिरी लगाकर मांगी गई सलामती की दुआ

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

कदम रसूल स्थित दाता कमली शाह रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह परिसर में बुधवार को हजारों की भीड़ चादर पोशी के लिए उमड़ पड़ी।चार दिनों तक चलने वाले कदम रसूल उर्स के दूसरे दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और हाजरी लगाकर सलामती की दुआ मांगी। बता दे कि यहां उर्स का सिलसिला सैकडो साल पुराना है। इस दरगाह में सभी समुदाय के लोग पहुंचते हैं।

साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल इस दरगाह में हर वर्ष उर्स के मौके पर पश्चिम बंगाल, पड़ोसी देश नेपाल, बिहार के विभिन्न जिले सहित किशनगंज जिले के कोने कोने से अकिदतमंद पहुंच कर दाता कमली शाह के आस्ताने में अपनी हाजरी लगा कर चादरपोशी व फातेहाखानी कर सलामती के लिए दुआ मांगते है।

बुधवार को हजारों की संख्या में हिंदू मुसलमान दोनों समुदाय के लोग पहुंचे और मन्नत पूरी होने के बाद चादर चढ़ाकर सलामती की दुआ मांगी गई ।वही इस मौके पर मेले का आयोजन भी किया गया है जहा दूरदराज से दुकानदार अपनी दुकान लेकर पहुंचे है।

जिसमे खरीददारी करने के लिए लोगो की भारी भीड़ देखी गई ।उर्स को लेकर कमेटी के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।वही पुलिस प्रशासन के द्वारा भी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!