बिहार में नए नेतृत्व को लेकर जेडीयू नेताओं ने जताई उम्मीद

SHARE:

डॉ. सुशील कुमार सुमन ने दी बधाई


कटिहार – बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री तथा विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर जेडीयू नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जेडीयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सुशील कुमार सुमन ने अपने बयान में कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार के विकास को नई दिशा देने वाले आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं।

उन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नए नेतृत्व के कंधों पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों को निरंतर आगे बढ़ाएगी।डॉ. सुमन ने कहा कि बिहार में सुशासन की जो पहचान बनी है। उसे बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नेता नीतीश कुमार के सपनों का विकसित और समृद्ध बिहार बनाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा।


इस अवसर पर जेडीयू के प्रदेश महासचिव शिवप्रकाश गाड़ोदिया,वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, संजय सिंह, दीपक कुमार, मुजीबुर्रहमाम, प्रिंस सिंह, अभिषेक सिंह, टिंकू मंडल, मनोज मंडल, सरिता देवी, निवेदिता मंडल, रेखा साह, आशीष बलिदानी, अंकित सिंह, मोहन सिंह, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, रणधीर जायसवाल, सिंटू यादव, अशोक कुशवाहा तथा शाहिद इकबाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी नए नेतृत्व को बधाई दी और बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य में विकास की गति को बनाए रखते हुए जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही सरकार की प्राथमिकता होगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई