पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को पथ निर्माण विभाग, पटना के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति एवं आगामी योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान दरभंगा जिले में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण एवं अवसंरचना से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुदृढ़ सड़क संपर्क का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर दरभंगा के विधायक सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल तथा विभाग के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। डॉ जायसवाल ने कहा कि सभी के साथ रचनात्मक संवाद के माध्यम से विकास कार्यों को और अधिक गति देने तथा जनहित में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श हुआ।




























