गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

SHARE:


किशनगंज में गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. उर्मिला तथा विशिष्ट अतिथि कल्याण पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद गायत्री देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली जूही दास को गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब की महिला सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


समिति के सचिव ने कहा कि जूही दास की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य, महिलाएं तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई