सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़

SHARE:

होली खेलने जा रहे युवक की हादसे में मौत

अमदाबाद /कटिहार – होली खेलने के लिए ससुराल जा रहे एक युवक की रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत की है। बताया जाता है कि करीब 1 बजे यह हादसा हुआ।मृतक की पहचान चौकिया पहाड़पुर पंचायत के दीनाराम टोला निवासी प्रसनजीत मंडल (26) के रूप में हुई है। उनका विवाह कुछ वर्ष पूर्व पड़ोसी गांव गौरीकांत टोला में हुआ था।

परिजनों के अनुसार प्रसनजीत मंडल विगत दिन होली खेलने के लिए अपने ससुराल गौरीकांत टोला जा रहे थे।इसी दौरान रतन टोला के पास उनकी बाइक के सामने अचानक एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के नक्कटी अस्पताल ले जाया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मालदा रेफर कर दिया गया। मालदा अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतकअपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनका एक वर्ष का पुत्र भी है। असमय हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!