अष्टयाम के शुभारंभ के लिए कलश यात्रा: दुबरी में 48 घंटे के अष्टयाम का आयोजन

SHARE:

दिघलबैंक:- प्रखंड के दिघलबैंक पंचायत के वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को 24 घंटे के रामायण पाठ और 48 घंटे के अष्टयाम के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 कुंवारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं।

कलश यात्रा में शामिल कन्याएं और महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। आगे-आगे गाजे-बाजे की धुन पर युवा अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य कर रहे थे। भक्तों ने ‘जय राम, जय राम, जय-जय राम, सियाराम जय-जय सिया राम’ के जयकारे लगाए।

गंधर्वडांगा कंकई नदी के घाट पर पंडित राघव किशोर झा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलशों में जल भरवाया। पंडित ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य से पहले कलश यात्रा निकालना और भगवान सूर्य की आराधना करना आवश्यक है।

कलश यात्रा ने कई गांवों का भ्रमण किया और फिर अष्टयाम स्थल दुबरी पहुंची। इसके बाद विधिवत रूप से 24 घंटे के रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।

इस यात्रा को सफल बनाने में परशुराम दास, पप्पू दास, दीपू दास, नारायण दास, राहुल झा, नंदकिशोर गणेश, अक्षय झा, अमित झा, देवचरण गणेश, गोबिंद दास, मुरली धर झा सहित सभी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई