फारबिसगंज में नगर कांग्रेस कमेटी ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि

SHARE:

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास

।नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शनिवार को अंबेडकर चौक पर भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि सादर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज भी उनके विचार देश को दिशा देने का काम कर रहे हैं।वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमितेश कुमार (गुड्डू) ने कहा कि बाबासाहेब ने हमें अधिकार, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की ताकत दी। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।वही यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने कहा कि भीम राव अम्बेडकर अपना पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक,न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू,एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषि देव अमन रजा दिलकश राज, शंकर प्रसाद शाह मासूम अंसारी कंचन विश्वास जोया खान मोहम्मद जलाल मोहम्मद अहमद श्री कुमार ठाकुर,विनय कुमार कन्हैया कुमार,दीपेंद्र रजक,गौरव कुमार जुनैद खान मनोज कुमार शाह राम प्रवेश प्रदीप कर्ण मिट्ठू कुमार राजू यादव

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सबसे ज्यादा पड़ गई