किशनगंज:सिपाही प्रशिक्षण की व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

जिले में चल रहे सिपाही प्रशिक्षण को लेकर शुक्रवार को एसपी सागर कुमार ने प्रशिक्षण की व्यव्स्था का जायजा लिया।एसपी सागर कुमार प्रशिक्षण स्थल खगड़ा स्टेडियम पहुंचे और प्रशिक्षण को लेकर आवश्यक पड़ताल की।कुल 207 प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।ये सभी अररिया जिले से प्रशिक्षण लेने आए है।

एसपी ने नए प्रशिक्षुओं से पुलिसिंग के बारे में बताया और कहा कि पुलिस सेवा के आना गौरव की बात होती है।आप लोगों ने कड़ी मेहनत के दम पर पुलिस की नौकरी हासिल की है।अब यही प्रतिभा ट्रेनिंग के दौरान भी दिखाना है।बेहतर प्रशिक्षण लेकर पुलिस के कार्यों को जानेंगे।जो भी प्रशिक्षक होंगे उनसे अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेना है। पुलिस में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है।

अनुशासन बेहतर पुलिसिंग के लिए अति आवश्यक होता है।एसपी ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान खेल के बारे में भी बताया जाएगा।खेल से मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ्य रहा जा सकता है।

इस दौरान एसपी ने प्रशिक्षकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने प्रशिक्षुओं सिपाहियों से यह पूछा की अब तक की ट्रेनिंग के दौरान क्या क्या सिखा।

साथ ही एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों से कई सवाल भी पूछे।वहीं प्रशिक्षण को लेकर प्रशिक्षु सिपाही भी उत्साहित थे।उनके मन में देश व राज्य की सेवा के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना झलक रही थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!