कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड के मध्य विद्यालय कोचाधामन के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों का प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान श्रवण बाधित बच्चों के बीच 100 और 200 मीटर दौड़, इसके अतिरिक्त जलेबी दौड़ सुई धागा दौड़,बोरा दौड़,डिस्कस थ्रो इत्यादि खेल कूद का आयोजन किया गया। चित्रकला में श्रवण बाधित एवं अस्थिजनित बच्चों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले हर खेल के प्रथम तीन प्रतिभागी को मेडल एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रौशन कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर पर चयनित बच्चे आगामी तीन दिसंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दम-खम देखाते हुए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया की वह भी किसी से कम नहीं हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन से दिव्यांग बच्चों को आत्म बल मिलता है।
इस मौके पर प्रखंड साधन संजय पाल,जयंत बनर्जी विद्यालय के प्रधानाध्यापक नादिर आलम सहायक शिक्षक इकबाल हुसैन,इम्तियाज कैसर,महबूब आलम रामानंद मंडल इत्यादि मौजूद थे।





























