इंट्री माफियाओं के विरुद्ध हो कार्रवाई, डीआईजी से मिले पूर्व विधायक मुजाहिद आलम

SHARE:

संवाददाता। किशनगंज


दलाल एवं माफियाओं के विरुद्ध पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम मोर्चा खोल दिया है।शनिवार को पूर्व विधायक पूर्णियां रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल से मिलकर जिले में इंट्री माफिया,कोयला माफिया,शराब माफिया, स्मैक एवं अन्य अवैध कारोबारियों पर उचित कार्रवाई करने हेतु मांग पत्र सौंपा है।

इस संबंध में ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 174/2025 सहित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अवैध काम धड़ल्ले से हो रहा है। जिसपर लगाम लगाने की आवश्यकता है।


जिसपर डीआईजी ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। वहीं विधायक ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डीजीपी बिहार से मिलकर उचित कार्रवाई करने हेतु आग्रह किया जायेगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!