किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के सौदागर पट्टी रोड में स्टाइल बाजार मॉल के पास शुक्रवार को एक महिला से सोने के जेवरात की ठगी की घटना घटी।मामले में पीड़ित महिला गीता देवी ने शुक्रवार को सदर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला गीता देवी ने बताया कि वह अपने सोनार पट्टी स्थित घर की ओर जा रही थी।तभी एक स्कूल के पास अचानक दो व्यक्ति आ गया।
दोनों व्यक्तियों ने महिला से कुछ अशुभ बात कहने लगा।यह सुनकर महिला घबरा गई। दोनों व्यक्तियों ने महिला को अपनी बातों में रिझा लिया।उस समय महिला को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।धीरे धीरे महिला के कदम बाजार की ओर बढ़ने लगे।इसके बाद कहा गया की सब धातु निकालना होगा।इतने में महिला के हाथ से सोने का दो बाला , सोने का चैन,टॉप निकाल लिया।
सभी जेवरात को बैग में रखकर दिया गया।महिला जैसे ही पीछे मुड़ी, दोनों व्यक्ति जेवरात लेकर फरार हो गया।घटना के बाद पीड़ित महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई।महिला गीता देवी अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि ठगी के मामले को लेकर आवेदन मिला है।
जांच प्रारंभ कर दिया गया है।आगे कार्रवाई की जा रही है।यहां बता दें की ऐसा ही एक मामला सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली चौक के पास 25 नवंबर को भी प्रकाश में आया था। जहां एक महिला से सोने के जेवरात की ठगी की घटना घटी थी।मामले में पीड़ित महिला के पति सुदीप्तो दास के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।
इस घटना में भी महिला अपने घर की ओर जा रही थी।तभी सुभाषपल्ली चौक के पास अचानक दो व्यक्ति महिला से कुछ अशुभ बात कहने लगा था। दोनों व्यक्तियों ने महिला को अपनी बातों में रिझा लिया था और सब धातु निकालने की बात आरोपियों ने कही थी।इस घटना में भी गले से सोने का चेन,दो बाला व एक अंगूठी उड़ा लिया गया था।




























