फारबिसगंज में गृह मंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज,अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

SHARE:

एसडीओ , बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया हवाई अड्डा मैदान का निरीक्षण किया।

फारबिसगंज /बिपुल विश्वास 

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी 27 सितम्बर को फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में संभावित कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज एसडीओ, बीजेपी अररिया जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने निरीक्षण किया। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज हवाई अड्डा का फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन ने थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के साथ स्थल निरीक्षण किया।

 इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष को सुरक्षात्मक उपायों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गृह मंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों द्वारा सरस्वती विधा मंदिर का भी निरीक्षण किया गया। गृह मंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई