किशनगंज:पीएम आवास योजना के तहत लाभुकों को आवास की सौंपी गई चाभी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संबंधित लाभुकों को सोमवार को नगर परिषद के सभागार में आवास योजना के तहत घर की चाभी वितरित की गई।नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के हाथों घर की चाभी दी गई।करीब एक दर्जन लाभुकों को चाभी दी गई।मौके पर वार्ड पार्षद मोहम्मद कलीमुद्दीन भी मौजूद रहे।

नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि ये सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।जिसने अब तक पक्का मकान नहीं बनाया है ऐसे लोगों को लाभान्वित किए जाने के लिए सरकार की ये योजना है।

नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिन्हें आवश्यकता है उन्हें ही इस योजना लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण के लिए जो रुपए लाभुकों को मिलते है, उसका सदुपयोग होना चाहिए।

वहीं आवास की चाभी लेकर संबंधित लाभुक उत्साहित थे।इसमें विभिन्न वार्ड के जरूरतमंद लोगों को पीएम आवास योजना की राशि अलग अलग किस्त में दी गई थी।इनके द्वारा आवास निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गई थी।आवास निर्माण के बाद गृह प्रवेश हेतु चाभी दी गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!