न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ,गांव में पसरा मातम

किशनगंज/इरफान

किशनगंज राष्ट्रीय उच्य पथ 31 पर गोरधप्पा के निकट सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई ।मालूम हो कि युवक पोठिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत का रहने वाला बताया जा रहा है और उसकी पहचान अरबाज आलम पिता इसरुद्दीन उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है ।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को अरबाज अपने साथी अल्फ़ाज़ के साथ जा रहा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने उसे धक्का मार दिया ।जिसके बाद मौके पर ही अरबाज ने दम तोड़ दिया वहीं अल्फ़ाज़ गंभीर रूप से घायल है ।

घटना की सूचना मिलने के बाद एमएलए कमरुल हुदा ने पीड़ित के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया है ।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है साथ ही घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है ।

Share this news

Leave a Comment