किशनगंज: 18 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/ प्रतिनिधि

सदर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है ।मालूम हो कि  फुलबारी गांव में बुधवार की शाम एक 18 वर्षीय लड़की करिश्मा का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।

शव गमछे से लटका मिला।घर वालों की नजर लड़की पर पड़ते ही उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया।लड़की के पिता राधा मोहन सिंह उस समय घर में नहीं थे।लड़की के पिता किसी कार्य से घर से बाहर गई हुए थे।मृतक लड़की के पिता को घर वालों ने घटना के जानकारी दी।

यह सुनते ही पिता के होश उड़ गए।लड़की के पिता अचानक घर पहुंचे।तब तक बेटी के शव को फंदे से नीचे उतारा जा चुका था।घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई। जिसके बाद सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या फांसी लगाकर मौत की बात सामने आ रही है।

आगे घटना के कारणों की जांच की जा रही है।बताया जाता है की लड़की ने अचानक गमछे से फांसी लगा ली।फांसी लगाते समय किसी की भी नजर उस पर नहीं पड़ी।घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!