प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन, बी एल ओ को दिए गए जरूरी निर्देश

SHARE:

ठाकुरगंज, किशनगंज/मो मुर्तुजा

बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी बी० एल० ओ० को 22 जून 2025 तक अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से फॉर्म 06, 07 एवम 08 की इंट्री कर भौतिक जाँच उपरांत आवेदन के निष्पादन का निर्देश दिया गया।

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-ज़िला पदाधिकारी, किशनगंज के निदेशानुसार प्रत्येक बी एल ओ को दैनिक रूप से बी० एल० ओ० ऐप के माध्यम से फॉर्म 06, 07 एवम 08 की इंट्री की जानी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र वार कई महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स पर गहन समीक्षा की जा रही है। श्री अब्दाली ने बताया कि आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के आलोक में लगातार बी० एल० ओ० के कार्यों का अनुश्रवण कर इन इंडिकेटर्स पर इनके कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में उपस्थित बी०एल० ओ० को प्रतिदिन भौतिक जाँच कर आवेदन को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने हेतु हिदायत दी गयी। साथ ही बी एल ओ को रिमार्क भी स्पष्ट और विस्तार से अंकित करने हेतु निदेशित किया गया।

श्री अब्दाली ने सभी बी० एल० ओ० को भारत निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म तथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब, एक्स एवम व्हाट्सएप्प से स्वयं को जोड़ने एवम क्षेत्र के मतदाताओं को जोड़ने हेतु अनुरोध किया। इस बैठक में सभी संबंधित बी० एल० ओ० के साथ बी एल ओ के पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!