शराब लोड चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,वाहन जलकर हुआ राख,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

मो मूर्तिजा/ठाकुरगंज, किशनगंज

बुधवार देर रात को एक अज्ञात चार चक्का वाहन जल कर राख हो गया। मालूम हो कि ठाकुरगंज खारूदह मार्ग जाने वाली पीएमजेएसवाई सड़क छैतल पंचायत के फुलभाषा के तीन पुल के समीप एक सफारी वाहन पलटने के बाद आग लगने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक आग की लपटो के साथ अवाज इतनी तेज थी कि सोए लोगो की नींद अचानक टूटी और इसकी सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी।

ठाकुरगंज पुलिस की अग्निशमन दल व पुलिस द्वारा घंटो बाद आग पर काबू पाया गया।सवेरा होते ही वाहन में रखे विदेशी शराब व बीयर की बोतले अधजली अवस्था में वाहन में पड़े मिले।पुलिस टीम वाहन को जब्त करते हुए उसके चेचिश नंबर से शराब तस्कर तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है।दूसरी ओर स्थानीय लोगो का कहना है कुछ लोगो द्वारा आग लगने से पूर्व वाहन में रखे अवैध शराब निकाली गई है।जो बाहरी लोग ही थे?उसके बाद वाहन में जानबूझकर आग लगाई गई है ताकि वाहन की पहचान छुपाई जा सके।

क्योकि वाहन के टायरो संग सभी पार्ट पूरी तरह जले हुए है। घटनास्थल पर पचास मीटर के दायरे में लगे केला के पौधे भी पूरी तरह जल चुके हैं। एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह ने कहा कि जले वाहन व विदेशी शराब की बोतलों को जब्त करके पुलिस जांच में जुटी हुई है।उधर क्षेत्र में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!