किशनगंज:आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख,लाखो का नुकसान

SHARE:

मो मुर्तुजा/ठाकुरगंज

मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छैतल पंचायत के दिघली गांव में आग लगने से आधे दर्जन घर जल कर राख हो गए। आगलगी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। जिसमे अनाज सहित भुमि संबधित कागजात को को भी लोग नहीं बचा पाए। ग्रामीणों के सुचना के बाद भी दमकल वाहनों के ससमय नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।आग लगने का कारण कोई नहीं बता पा रहा हैं। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं की देखते-देखते आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया। 


ग्रामीणों ने बताया की दमकल विभाग और ठाकुरगंज थाना को सूचना दी गई। लेकिन ससमय दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग बुझाया गया ‌।आगलगी की इस घटना में कपड़ा बर्तन, अनाज,धान और मकई जलकर राख हो गया कई पराली के ढेर भी आग की चपेट में आ गए। जमीन के दस्तावेज सहित नगद राशि भी जलने की बात बताई गई।

सुचना मिलते ही ठाकुरगंज अंचल अधिकारी सुचिता कुमारी राजस्व कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने बताया की जांच के बाद विधि सम्मत जो सहायता मिलता हैं वो दे दिया जाएगा उन्होंने ग्रामीणों से पछुआ हवा के मौसम में सतर्क रहने और सुबह ही खाना बनाने की अपील की।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!