न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश:केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा

देश/डेस्क

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने की घोषणा की है ।मालूम हो कि श्रीमती कौर ने ट्वीट कर स्वयं इसकी जानकारी दी है और उनका कहना है कि वो किसानों के साथ खड़ी होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है ।श्रीमती कौर ने कृषि विधेयक लागू किए जाने के विरोध में इस्तीफा देने की बात कही है।मालूम हो कि श्रीमती कौर भटिंडा से सांसद है और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री है ।

बता दे की मोदी 02 मंत्रिमंडल में यह पहला इस्तीफा होगा जब किसी ने इस प्रकार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है ।मालूम हो कि सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताया जा रहा है और इससे मंडी व्यवस्था समाप्त होने एवं किसानों कि जमीन निजी हाथो में चले जाने की बात विपक्ष द्वारा कही जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment