नेपाल चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कड़ी निगरानी, 72 घंटे के लिए सीमा सील।

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल में आज यानी गुरुवार को हो रहे चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है।

इसी क्रम में सशस्त्र सीमा बल की 12वीं बटालियन फतेहपुर के जवान सीमा पर मुस्तैदी के साथ लगातार निगरानी करते नजर आ रहे हैं।सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध आवाजाही या गतिविधि को रोकने के लिए एसएसबी जवान लगातार गश्ती कर रहे हैं। जवान सीमा के विभिन्न पिलरों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतते हुए नजर आए।

इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान सीमा पार से किसी तरह की अनियमित गतिविधि न हो सके। जानकारी के अनुसार नेपाल में चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा को अस्थायी रूप से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है।

सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस संबंध में फतेहपुर बीओपी के जीडी/एसआई आर. के. विश्वास ने बताया कि नेपाल में चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया गया है।

एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं और लगातार गश्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जवान पूरी तरह तैयार हैं। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक कड़ी कर दी गई है। एसएसबी के जवान दिन-रात सीमा पर निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की इस मुस्तैदी से सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई