कटिहार:तीन पैक्सो के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

SHARE:

बलरामपुर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्स महिशाल, फतेहपुर एवं बलरामपुर पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार नामांकन के प्रथम दिन बलरामपुर पैक्स से केवल एक उम्मीदवार मो. परवेज आलम ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

जिसको लेकर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशांत कुमार सिंह एवं बीसीओ परमेन्द्र कुमार ने बताया कि जारी अधिसूचना के अनुसार प्रखंड के तीनों पैक्सो के लिए नामांकन की तिथि 6 एवं 7 मार्च को 11बजे पूर्वांहन से लेकर 3 बजे अपराह्न तक संवीक्षा की तिथि 9 एवं 10 मार्च को नामवापसी एवं प्रतीक आवंटन 11 मार्च को तथा मतदान 18 मार्च को 7 बजे पूर्वांहन से लेकर 4.30 बजे अपराह्न तक चलेगा।

मतगणना उसी दिन मतदान के तुरंत बाद प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा।नामांकन को लेकर पूरा दिन प्रखंड मुख्यालय में काफी चहल पहल रहा। वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तौर पर पूरी तैयारी कर ली गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई