सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराता वीडियो वायरल,युवक हुआ गिरफ्तार

SHARE:

डंडखोरा /कटिहार – सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह खुलेआम पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि टीम गठित कर पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और युवक की पहचान कर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया । उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट के आधार पर जिसमें दो युवक द्वारा पिस्टल लहराता हुआ वीडियो वायरल हुआ था ।

जिसकी  जिसकी जांच की गई जांच में वायरल वीडियो में पिस्टल लगता हुआ युवक को  एक देशी पिस्तौल दो महंगी मोबाइल के साथ दोनों युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

युवक  की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत पटहरा गांव के अरुण प्रसाद साह के19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार साह के रूप में हुई है तो वही एक नाबालिक जो थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरिया का निवासी है । थाना अध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया और आगे कार्रवाई की जा रही ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई