किशनगंज:आपसी विवाद में हुई मारपीट,पुलिस ने मामला करवाया शांत

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित मुड़ीबस्ती में होली पर्व के दौरान बुधवार को आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। रंग-गुलाल के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद हाथापाई में बदल गया। इस घटना कुछ लोग घायल हुए।

सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शांति बहाल किया गया।जानकारी के अनुसार, होली के दिन मुड़ीबस्ती में स्थानीय लोग होली मना रहे थे। शुरुआत में माहौल सौहार्दपूर्ण था, लेकिन कुछ युवकों के बीच पुरानी रंजिश या रंग लगाने को लेकर बहस शुरू हो गई।

तब तक आसपास के लोग जमा हो गए घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज थाना की पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!