डीआरएम ने किया एनजेपी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से जलपाईगुड़ी सेक्शन के निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी में अवस्थित महानंदा रनिंग रूम का गहन निरीक्षण किये। इस दौरान रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए भोजन की गुणवत्ता,साफ – सफाई एवं हाइजीन की विस्तृत जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक न्यू जलपाईगुड़ी,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ संरक्षा प्रबंधक अमित कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार सहित कटिहार मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

निरीक्षण के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 4 पर स्थित सुविनियर स्टॉल का उद्घाटन भी किये। इस स्टॉल के माध्यम से यात्रियों को स्थानीय हस्तशिल्प एवं स्मृति चिह्न उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण किए जाते हैं।

रिपोर्ट: सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई