KishanganjNews:चाकू के नोक पर महिला से दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

प्रतिनिधित्व/किशनगंज

कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय महिला के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार पीड़िता का सैयदपुर गमहरिया मोधो हाट निवासी मास्टर शमशीर उर्फ तमसीर के साथ विवाद चल रहा था।

मास्टर शमशीर का गरैया हाट में दवाखाना भी है साथ ही वो विद्यालय में शिक्षक है। गत 26 जनवरी को पीड़िता अपने घर के बाहर मवेशी खोलने आई तो मास्टर शमसीर ने दोनों बच्चों का पता और मोबाईल नंबर देने के लिए उसे बुलाया और अपने घर के पिछे ले जाकर चाकू के बल पर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन जब मास्टर शमसीर के घर पहुंचे तो उन्हें गाली गलौज कर भगा दिया गया।पीड़िता के पति ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए ।उन्होंने कहा कि उसके दोनों बेटों को भी मास्टर ने काम के लिए कही बाहर भेज दिया है और पता नहीं बात रहा है। पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने महिला थाने जा पहुंची। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

KishanganjNews:चाकू के नोक पर महिला से दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस