किशनगंज:क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ गौतम कुमार ने थानाध्यक्षों को दिए कई निर्देश

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

एडीपीओ गौतम कुमार के द्वारा सोमवार को अपने कार्यालय में क्राइम मीटिंग की है। आयोजित बैठक में अलग अलग थानों के अध्यक्ष मौजूद थे ।बैठक में एसडीपीओ गौतम कुमार ने ठंड को लेकर चोरी की घटना की आशंका के मद्देनजर अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतने का निर्देश थाना अध्यक्षों को दिया।

एसडीपीओ ने कहा कि ठंड के समय चोरी की घटना की आशंका रहती है।इसे लेकर क्षेत्र में सतर्कता बरतेंगे। न्यायालय संबधी मामले का निपटारा समय पर करें।जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे एसडीपीओ ने स्प्ष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है। एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से लेंगे।75 दिनों के कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे।सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए।

कुछ थानों में बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं।इस पर अंकुश लगाएं।शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है।समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी,वाहन चेकिंग अभियान चलाने आदि का निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुमेश कुमार,कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा,विशनपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार आदि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!