न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :53 करोड़ की लागत से बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय

किशनगंज / अनिर्वान दास

कोचाधामन प्रखण्ड के डेरामारी मुजाबारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण पर बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है ।कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम ने उक्त जानकारी दी और खुशी जाहिर किया है ।

उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम साबित होगा । मालूम हो कि मंगलवार को पटना में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में एजेंडा नम्बर 56 के द्वारा कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के डेरामारी मौजाबाड़ी में 560 बिस्तर क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु 53 करोड़ 3 लाख 35 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वहीं किशनगंज के कोचाधामन में शिक्षा के क्षेत्र में इस ऐतिहासिक फैसले पर सभी ने सीएम नीतीश कुमार एवं विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम का आभार प्रकट किया है।

Share this news

Leave a Comment