तेरापंथ महिला मंडल द्वारा नई पौध का सिंचन कार्यक्रम किया गया अयोजित 

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि 

 किशनगंज महिला मंडल द्वारा नारी लोक द्वारा इंगित कार्यक्रम नयी पौध का सिंचन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत गाकर किया तत्पश्चात स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोष दुगड़ ने उपर्युक्त विषय को आज के युग में अति प्रासंगिक बताया साथ ही कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

 परीक्षा के समय होने वाले तनाव के समय बच्चे स्वयं को कैसे रखें संतुलित इस विषय पर मुख्य अतिथि मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी प्रसाद ने बहुत सुंदर जानकारी दी।समय प्रबंधन सूत्र का प्रयोग, रहे सदा सकारात्मक सोच का योग विषय पर देविका बैद(NIT Warangal)

ने प्रभावशाली वक्तव्य दिया, उन्होंने कहा कि समय का इस प्रकार नियोजन करें  कि बच्चों को परिवार के साथ समय मिल पाए साथ ही उनके साथ सकारात्मक व्यवहार रखें।

जबकि Good parenting  विषय पर विधि बैद( IIT Kharagpur)ने तीन प्रकार की पेरेंटिंग के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि माता-पिता बच्चों की सबसे बड़ी ताकत है अतः सबसे आवश्यक है कि अभिभावक अपने बच्चों को समझें। इसके बाद उपाषिका सारिका जैन ने प्रेक्षाध्यान व प्राणायाम द्वारा किस प्रकार बच्चे अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं इस पर प्रकाश डाला। वहीं ममता बैद ने एक मनोरंजक खेल करवाया जिसमें प्रथम स्थान सुधा दफ्तरी एवं द्वितीय स्थान प्रभा बैद ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मशहूर स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी प्रसाद, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती संतोष दुगड़, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी दफ्तरी, प्रभा बैद, मंत्री श्रीमती ममता दुगड़,कोषाध्यक्ष श्रीमती तारा देवी पुगलिया सहित बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।वही चारों अतिथियों का महिला मंडल द्वारा शाॅल उढाकर स्वागत किया गया। ममता बाफना ने उपस्थित अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।कार्यक्रम का संचालन प्रभा बैद ने किया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!