न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :करंट लगने से पति की मौत पत्नी घायल

किशनगंज/इरफान

जिले के पोठिया प्रखण्ड  के बुढ़नई पंचायत वार्ड संख्या 5 टाप्पू  गांव में एक युवक कि करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक मो शाकिर पिता मो कदीर की गुरुवार देर रात करंट लग गया ।

घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि शाकिर मजदूरी से लौटने के बाद चापाकल में स्नान करने गया था और उसी दौरान आंगन में कपड़ा सुखाने के लिए टांगे गए लूंगी को उठाने के लिए जैसे ही गया कि उसे करंट लग गया ।

वहीं मदद के लिए पहुंची पत्नी को भी झटका लगा और वो अचेत हो गई ।घटना के बाद हल्ला सुन कर ग्रामीण जब तक मदद के लिए पहुंचे तब तक शाकिर की मौत हो चुकी थी ।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Share this news

Leave a Comment