किशनगंज में सर्पदंश की शिकार हुई महिला,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

झाड़फूंक के चक्कर में पड़ कर एक महिला के जान पर बन आई। तांत्रिक के द्वारा हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां समुचित इलाज के बावजूद उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बेलबाड़ी निवासी पीड़िता नफीसा सोमवार को अपने घर की सफाई कर रही थी।

इसी दौरान विशैले सांप ने उसे डंस लिया। पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद परिजन सांप का जहर उतारने के लिए उसे पड़ोस के एक तांत्रिक के पास लेकर चले गए। वहीं तांत्रिक भी जहर उतारने का ढ़ोग रचा कर तरह तरह स्वांग रचने लगा।

लंबे समय तक चले नाटकीय घटनाक्रम के कारण सांप का जहर नफीसा के शरीर में फैलने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख कर तांत्रिक ने अपने हाथ खड़े कर लिये। घटना से हैरान और परेशान परिजनों ने उसे फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लगातार विषरोधी दवा दिये जाने के बावजूद उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!