साइकिल सवार बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, घायल अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

साईकिल सवार बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बच्चे को एक खरोंच तक नहीं आई।

बहादुरगंज बाजार में घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के कैरी बीरपुर निवासी बाइक चालक मो. मुजाहिद आलम को इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!