सर्पदंश के शिकार व्यक्ति की हुई मौत ,घंटो इंतजार के बाद हुआ पोस्टमार्टम

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

अनानास खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हुए व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन उन्हें पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। दरअसल डयूटी पर तैनात चिकित्सक को ओडी स्लीप की जानकारी तक नहीं थी। अंततः एक जनप्रतिनिधि की पहल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने ओडी टाउन थाना भेजा।

जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के धरमभिटा निवासी निमाई सिन्हा अपने घर से कुछ दूरी पर अनानास खेत में अपने मवेशी के लिए चारा का इंतजाम करने गये थे। जहां जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें ठाकुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!