न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राजस्थान : बागी सचिन पायलट की हुई घर वापसी

देश/डेस्क

राजस्थान में चल रहे राजनैतिक उठापटक पर अब विराम लग चुका है ।मालूम हो कि आज बागी सचिन पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की उसके बाद सचिन पायलट ने मीडिया को बताया कि मुझे खुशी है की कांग्रेस अध्यक्षा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विस्तार से चर्चा की।

श्री पायलट ने कहा कि  साथी विधायकों की बातों को हमने सामने रखा। मुझे आश्वासित किया गया है कि तीन सदस्यीय की कमेटी जल्द इन तमाम मुद्दों का समाधान करेगी। ये सैद्धांतिक मुद्दे थे ।

पायलट ने कहा कि पार्टी पद देती है तो पार्टी पद ले भी सकती है। मुझे पद की बहुत लालसा नहीं है । लेकिन मैं चाहता था कि जो मान-सम्मान-स्वाभिमान की बात हम करते थे वो बनी रहे।

हमने हमेशा कोशिश की है कि जिनकी मेहनत से सरकार निर्माण हुआ है उन लोगों की हिस्सेदारी, भागेदारी सुनिश्चित की जाए ।वहीं पूरे मामले पर कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि सचिन पायलट ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और विस्तार से अपनी शिकायतें बताई।

सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी और राजस्थान में कांग्रेस सरकार के इंटरेस्ट में काम करने की प्रतिबद्धता जताई  साथ ही कहा कि सचिन पायलट और मुख्य मंत्री अशोक गहलोत दोनों ही खुश है और अब किसी तरह का मतभेद नहीं है ।

Share this news

Leave a Comment