छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब भवन के समीप विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित हुई। विहिप के जिलामंत्री मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछले साल की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा व जुलुश निकालने को ले विचार विमर्श किया गया। सम्पन्न बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 29 मार्च को रामनवमी के दिन राम नवमी के पावन अवसर पर शोभायात्रा व जुलुश भव्य रुप से निकाली जाएगी।
वहीं शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु उपस्थित सदस्यों में दायित्वों का बंटवारा कर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेवारी तय की गई। जानकारी अनुसार शोभायात्रा छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पुल के समीप स्थित मां सावित्री फ्यूल सेंटर नामक पेट्रोल पंप के समीप से निकलकर छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बलुआ बाजार तक जाएगी। इस दौरान छातापुर प्रखंड मुख्यालय सहित शोभायात्रा जिन मार्गों से होकर गुजरेगी उन्हें भगवा ध्वज से पटाया जाएगा।
वही निर्धारित एस एच 91 मार्ग से गुजरने के क्रम में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत सत्कार भी होगा। विहिप जिलामंत्री श्री यादव ने उपस्थित जनों से प्रस्तावित शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने का अनुरोध करते हुए बताया कि शोभायात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता हो इस हेतु प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में बैठक की जाएगी तथा संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
वहीं आमजनों खासकर यूवावर्ग से भी शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी से पूर्व प्रखंड स्तरीय एक और बैठक का आयोजन होगा जिसमें कार्यक्रम को अंतिम व मूर्त रूप दिया जाएगा। बैठक में जिला सह संयोजक द्वय दिपेश कुमार गुड्डू व आलोक कुमार मंडल, सुरज मंडल, प्रीतम मंडल, विरेंद्र कुमार, संजय सरोज, रौनक, मोनु, राहूल सिंह, सुनील, गोलू तुफानी, आजाद , रामकिशोर मुख्य रूप से उपस्थित थे।



























