
टेढ़ागाछ/किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल गम्हरिया गावं मे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया के उद्देश्य से बना उपस्वास्थ्य केंद्र आज अपनी बदहाली पर आँशु बहाने को विवश है.यह उपस्वास्थ्य केंद्र देखभाल की अभाव मे जर्जर अवस्था मे अपनी बदहाली पर आँशु बहाते हुए आज उद्धारक की बात जोह रहा है. उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर के चारो और फैले गंदगी के कारण असामाजिक तत्वों का यह रेन बसेरा बन चूका है. वहीँ विभागीय अधिकारी इस कदर चुप्पी साढ़े बैठे है जैसे उन्हें कुछ जानकारी ही न हो.
स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों की माने तो दशकों पूर्व इस उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से ग्रामीणों मे बेहतर स्वास्थ्य सविधा मुहैया हेतु एक आस जगी थी परन्तु इस उपस्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सक तो दूर एक ए एन एम तक को भी विभाग द्वारा बहाल नहीं किया गया. जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना मजबूरी बन गई है. वहीँ स्थानीय लोगों को इलाज हेतु टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीब दस किलोमीटर की दुरी तय कर जाना पड़ता है.
स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी किशनगंज का ध्यान आकृष्ट करते हुए इस उपस्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की माँग किये है.
वहीँ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी निखिल कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की जिले मे चिकित्सक की कमी है जिस कारण चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति नहीं हो पायी है. वहीँ उन्होंने बताया की विभाग की और से ए एन एम को नियुक्त किया गया है परन्तु भवन जर्जर होने के कारण नियमित रूप से ए एन एम नहीं रह पा रही है।




























