न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पूर्णिया :569 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 की मौत

पूर्णिया /संवादाता

अनगढ़ थाना क्षेत्र में नहीं हो रहा नियमो का पालन

पूर्णिया में चाइनीज वायरस  से दूसरी मौत हो गयी है।जानकारी के मुताबिक मृतक डगरूआ का रहने वाला है। पूर्णिया में टेस्ट कराने के बाद उसका कहीं दूसरे जगह पर इलाज चल रहा था। जिला प्रशासन ने कोरोना से दूसरी मौत की पुष्टि की है। सोमवार को जिला में 27 नये मरीज मिले हैं। अब पॉजिटिव केस की संख्या 569 हो गयी है।

अनगढ़ हाट

बढ़ते संक्रमण के बाद शहर में लॉक डाउन है किन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी भी बीमारी को लेकर गंभीर नहीं है ।जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र में अनगढ़ हाट में लोग ना सामाजिक दूरी का पालन करते दिख रहे हैं और ना ही मास्क का उपयोग ही कर रहे है जिसकी वजह से बुद्धिजीवी वर्ग परेशान है ।मालूम हो कि जिले में 419 मरीज रिकवर हो चुके हैं।जबकि सक्रिय  केस की संख्या अब 148 हो गयी है। 

Share this news

Leave a Comment