किशनगंज:तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल ,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

तेजरफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चुड़ीपट्टी मजार चौक के निकट घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बेलवा निवासी घायल शहबाज आलम पिता साबीर आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इस बीच इलाज के क्रम में अचानक शहबाज की तबीयत बिगड़ जाने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!