मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज)विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना परिसर मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष निरज कुमार निराला के तरफ से किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, ने भाग लिया। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष निराला ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाएं।किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत थाना को उपलब्ध कराएं ।

शांति भंग करने वालों पर किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जायेगा। पुलिस की पैनी नजर उपद्रवियों पर रखी जाएगी।ढ़वेली कर्बला, मटियारी कर्बला,बैगना कर्बला, कुट्टी गम्हरिया कर्बला, फुलवारी कर्बला,कास्ट खर्रा कर्बला, भोरहा कर्बला,मुशहरा कर्बला, हाट गांव कर्बला आदि जगहों पर मजिस्ट्रेट के तैनाती में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की तैनाती की जाएगी।

राजस्व अधिकारी नजमुल हक, प्रशिक्षु दरोगा, धनजी कुमार, दरोगा यमुना प्रसाद, एएसआई श्री राम प्रसाद, कृषि पदाधिकारी उदय शंकर, जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल शमशी, सांसद प्रतिनिधि सौकत आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गिरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष साहिद आलम, मुखिया संघ के अध्यक्ष तशनीम अतहर सभी पंचायतों के मुखिया एवं सरपंच तथा जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों सहित ग्रामीण बैठक में उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!