न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया : राज्यव्यापी लॉकडाउन को लेकर भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जायजा।

नरपतगंज/बबलू सिंह

जिला पदाधिकारी,अररिया ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे जिले में पिछले 12 जुलाई 2020 से आगामी 19 जुलाई 2020 तक संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया था।जबकि राज्य सरकार द्वारा भी प्रदेश में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है।
आज मंगलवार को करीब दो बजे फारबिसगंज अनुमंडल के भूमि सुधार उपसमाहर्ता सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा लेने फुलकाहा पहुंचे । प्रखंड विकास पदाधिकारी, नरपतगंज अंचल पदाधिकारी ,नरपतगंज सहित पुलिसकर्मी भी उनके साथ थे।


वहीं फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी भी सदल बल मौजूद रहकर लोगों को कोरोना महामारी की भयानक त्रासदी के मद्देनजर लोगों को समझाते हुए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते दिखे।
भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने जहां लोगों को से आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए तो वही सामाजिक दूरी का पालन करने तथा अनिवार्य रूप से मास्क के पहनने की बात भी कही।
वैसे तो लॉकडाउन के कारण दुकानें पूर्व से ही अधिकांश दुकाने बंद थी। जो थोड़े बहुत खुले भी थे, इन पदाधिकारियों के पहुंचते ही लोगों ने स्वतःअपनी दुकानें बंद कर लिया।


सभी पदाधिकारियों ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के दोपहिया, तिपहिया एवं चौपहिया वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही।
पुनः उपरोक्त सभी पदाधिकारियों ने घुरना बाजार पहुंच कर वहां का भी जायजा लिया। बाजार वासियों एवं दुकानदारों को लॉक डाउन को लेकर आवश्यक सभी दिशा-निर्देश दिया एवं लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

Share this news

Leave a Comment