न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : पायलट के समर्थन में उतरी प्रिया दत्त ट्वीट कर कहा महत्वाकांक्षी होना गलत नहीं

देश/डेस्क

कांग्रेस की युवा नेता और पूर्व सांसद प्रिया दत्‍त ने भी  सचिन पायलट के समर्थन में ब्यान देकर कांग्रेस की मुश्किल को बढ़ा दिया है । प्रिया दत्त ने ट्वीट कर कहा कि  कांग्रेस पार्टी ने सचिन और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के रूप में दो युवा नेताओं को खो दिया।

इससे पहले उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट के समर्थन में उतरे। प्रसाद ने कहा कि इससे कोई इन्‍कार नहीं कर सकता कि सचिन पायलट ने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी में काम किया है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

 उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘एक और दोस्‍त ने पार्टी छोड़ दी है। सचिन पायलट और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया दोनों के साथ ही मैंने काम किया। ये दोनों ही मेरे अच्‍छे दोस्‍त भी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमारी पार्टी ने बड़ी संभावनाओं वाले दो युवा नेताओं को खो दिया है। मैं यह बिल्‍कुल नहीं मानती कि महत्‍वाकांक्षी होना गलत है। इन दोनों नेताओं ने सबसे मुश्किल दौर में कड़ी मेहनत की है।’

पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष एवं उप मुख्य मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया है जिसके बाद सचिन पायलट भी आक्रमक हो चुके है और राजनैतिक विश्लेषकों के द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का बचना मुश्किल है। 

Share this news

Leave a Comment