पुलिस की दबिश के बाद महिला पहुंची थाने
किशनगंज /सागर चन्द्रा
कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी पूर्व से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां के शादीशुदा और एक बच्चे के पिता के साथ फरार हो जाने का मामला सामने आया है।घटना के बाद महिला के पति की लिखित शिकायत पर कोचाधामन थाना में कांड संख्या 107/22 दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। लगातार पुलिस दबिश से घबराकर महिला मंगलवार को स्वयं कोचाधामन थाना पहुंच गई।
घटना के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में महिला का मेडिकल जांच कराने की चेष्टा की। लेकिन उसने कानूनी प्रावधानों के आधार पर मेडिकल जांच कराने से साफ इंकार कर दिया। बहरहाल पुलिस उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि चार बच्चों की मां का प्रेम संबंध विगत कई वर्षों से कोचाधामन थाना क्षेत्र के साहपुर निवासी मनोवर आलम के साथ चल रहा था। दोनों परिवार और समाज की नजरों से बच कर अक्सर मिला करते थे।
जिसकी भनक लगते ही पति ने उसपर पाबंदियां लगा दी थी। लेकिन महिला अपने आशिक के प्रेम में पड़कर इतनी दीवानी हो गई थी। अंततः वह पति और छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़कर मनोवर के साथ फरार हो गई। पंजाब जाकर दोनों पति पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करने लगे। इधर महिला के अचानक गायब हो जाने के बाद पति की लिखित शिकायत पर कोचाधामन थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस महिला की बरामदगी के लिए हरसंभव ठीकानों पर लगातार दबिश देने लगी। जिससे घबराकर मंगलवार को महिला स्वयं थाना पहुंच गई। जबकि उसका प्रेमी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है।
नोट : यह एक सांकेतिक तस्वीर है जिसे इंटरनेट से प्राप्त किया गया है

























